फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: सीहोर में राम मय हुआ कुबेरेश्वरधाम, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाए दीप

Mon, 22 Jan 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वरधाम अयोध्या में हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मय नजर आया। यहां 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दीप जलाए।
विज्ञापन
राम मय हुआ कुबेरेश्वरधाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी में पूरा कुबेरेश्वरधाम राम मय हो गया है। सोमवार को विठलेश सेवा समिति के तत्वावधान में यहां पर दोपहर में हजारों दीपों को प्रज्जवलित कर महाआरती की गई। वहीं, करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को समिति के पदाधिकारियों ने प्रसादी ग्रहण कराई। सुबह से ही यहां पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और यहां पर स्थित बाबा की शीला का अभिषेक किया।

विज्ञापन


अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के मौके पर भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार सुबह से ही यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को करीब पांच क्विंटल से अधिक हलवा की प्रसादी के अलावा 10 क्विंटल से अधिक आटे की चपाती, सब्जी और खिचड़ी आदि का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की झलक देखने को मिलेगी। मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार कई कार्यक्रम कराए गए।

पिछले दो दिनों से धाम पर श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। रामलला उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी आदि की व्यवस्था की गई और दोपहर 12 बजे के बाद अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हुआ तो यहां पर उत्साहित श्रद्धालुओं ने जोरदार आतिशबाजी और मिठाई का वितरण किया। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को सुबह बाबा की विशेष आरती की गई और उसके पश्चात भंडारे के अलावा दीपोत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन


गत दिनों भागवत भूषण पंडित मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि अनोखे ढंग से इस दिन को मनाया जाएगा। ताकि हर व्यक्ति के मन में इस दिन के प्रति जोश और उत्साह बढ़े, इस पर काम किया जा रहा है। भगवान श्रीराम हम सब के आदर्श हैं, 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर मनाई गई दीपावली की तर्ज पर 500 वर्षों के लंबे समय के बाद हो रही प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में 22 जनवरी को घर-घर दीपावली मनाई जाए। श्रीराम के महत्व को लोगों को समझाया है। भगवान राम ने कई ऐसे महान कार्य किए हैं, जिसने सनातन धर्म को एक गौरवमयी इतिहास प्रदान किया है।

सुबह से देर रात तक दीपों से जगमग हुआ कुबेरेश्वरधाम
सोमवार को कुबेरेश्वरधाम पर करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम पर उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस मौके पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति की ओर से समिति के पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सेवादार मौजूद थे। दोपहर के बाद रात्रि को भी दीपोत्सव का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें