फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: राममय हुई छावनी, घर-घर सजे, रंग-बिरंगी रोशनी से रोशन हुए चौराहे-तिराहे

Sun, 21 Jan 2024 09:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: छावनी उत्सव समिति के तत्वाधान में शहर के श्रीसिद्ध हनुमान मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई थी, इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने करीब साढ़े चार लाख से अधिक बार भगवान श्रीराम के नाम का जाप किया।
विज्ञापन
राममय हुई छावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में छावनी सहित पूरे जिले में आस्था और उत्साह का वातावरण है। छावनी में श्रीराम राज्य स्थापना महोत्सव को लेकर शहर आस्था और उत्साह का संचार है। रविवार को छावनी उत्सव समिति के तत्वाधान में शहर के श्रीसिद्ध हनुमान मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई थी, इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने करीब साढ़े चार लाख से अधिक बार भगवान श्रीराम के नाम का जाप किया। प्रभात फेरी का घर-घर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। फेरी का समापन शहर के छावनी स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर पर किया गया।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम भव्य श्रीराम राज्य रथ यात्रा शहर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से बैंड-बाजे के साथ निकाली जाएगी। इसके लिए सम्पूर्ण छावनी क्षेत्र की महिलाओं को एक साथ उत्सवों में सम्मिलित रहने की प्रेरणा देते हुए सीता वाहिनी छावनी सीहोर का गठन किया गया है। जिसमें छावनी की सभी समाज की महिलाएं सम्मिलित की गई हैं।

तीन दिन तक उत्साह
सोमवार को सायं 6 बजे से भव्य आकर्षक राम राज्य रथ यात्रा निकलेगी। इस दिन भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। श्रीराम राज्य स्थापना महोत्सव के दौरान छावनी राममय हो गई है। हर घर द्वार आंगन सजाया जायेगा। हर घर में विद्युत सज्जा, लिपाई-पुताई, दीप मालाओं की सजावट के साथ ही हर दिन रंगोली और मांडने बनाए गए है। तीन दिन तक उत्साह मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें