फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अपनी मां से बकरी को लेकर हुआ था विवाद, 12 साल की नाबालिग लड़की ने अपने ही खेत में लगाई फांसी

Sun, 01 Sep 2024 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP: इछावर के गांव सेमलीजदीद में एक 12 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह खेत में पेड़ पर लटका मिला। लड़की रातभर से लापता थी। नाबालिग का रात के समय अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
12 साल की नाबालिग लड़की ने अपने ही खेत में लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के गांव सेमलीजदीद की रहने वाली 12 साल की कवित्रा अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। वहीं, सुबह कवित्रा के नाना इंदु सिंह ने खेत में जाकर देखा तो कवित्रा का शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही सूचना पर इछावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका कवित्रा पिता अमर सिंह (12) का शव पेड़ पर लटका मिला है। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल इछावर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बकरी को लेकर मां से हुआ था विवाद
वहीं, मृतका के मामा केशू सिंह ने बताया कि शनिवार रात कवित्रा का अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद नाराज होकर घर से चली गई। उन्होंने बताया कि संभवता इसी कारण उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मृतिका के परिवार में चार बहन, एक भाई और मां है। उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। परिवार खेत पर ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें