फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: दो दिन में रुपये दोगुने करने का देते थे झांसा, पुलिस ने ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश

Sun, 20 Feb 2022 02:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

ब्यावरा निवासी एक ग्रामीण से साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसने दो दिन में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी की थी। दो आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी से 3 लाख 80 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।
 
विज्ञापन
दो दिन में रुपये दोगुने करने वाले को पुलिस ने पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलकिसगंज थाना पुलिस के अनुसार राजू पिता पर्वत सिंह सौधिया निवासी ग्राम जामीन्याघाटा जिला राजगढ़ का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि 24 दिसंबर 21 को ब्यावरा में चाय की दुकान पर साजिद खान निवासी कुलास खुर्द से मुलाकात हुई थी, जिसने बताया था कि मैं रुपये दोगुने करता हूं। तुम मेरे गांव आकर मिलो। आवेदक ने साजिद खान की बातों में आकर 28 दिसंबर 21 को उसके घर जाकर 8 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। इस दौरान साजिद ने बताया कि एक-दो दिन में दुगने रुपये करके दे दूंगा। दो दिन बाद पैसे मांगने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। आवेदक के आवेदन पत्र पर थाना बिलकिसगंज में धारा 420, 506 भादवि का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी साजिद अली से 3 लाख 80 हजार रुपये जब्त किए गए। शेष आरोपियों को तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में साजिद खान (अली) पिता आरब अली, अफसर पिता सत्तार खां उम्र 29 साल निवासी आबादी कुरावर जिला राजगढ़ हाल हनुमान मंदिर के बाजू में करोंद चौराहा भोपाल तथा नरेन्द्र पिता राम प्रसाद जाटव निवासी वीड़ा नाका के पास पचोर जिला राजगढ़ के नाम बताए गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें