फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: सागौन की अवैध तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, वन अमले ने 10 सिल्लियां की जब्त

Thu, 17 Feb 2022 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

वन विभाग सीहोर ने अवैध सागौन लकड़ी का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 नग सागौन की सिल्लियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग लाड़कुई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लांचोर के पास कुछ व्यक्ति लकड़ी का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मौके से सागौन की सिल्लियां और वाहन को जब्त किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग ने एक इंडिका कार को रोका तो उसमें अवैध सागौन की 10 नग सिल्लियां 0.402 घन मीटर की रखी पाई गई। वहीं कुणाल विश्वकर्मा (उम्र 21 वर्ष) पिता कैलाश विश्वकर्मा निवासी लाड़कुई एवं राज (उम्र 17 वर्ष) पिता गोपाल विश्वकर्मा निवासी लाड़कुई को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें