फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: खंभे पर तार डालकर करवा रहे थे बिजली चोरी और वसूल रहे थे तीन सौ रुपये महीना

Sun, 20 Feb 2022 02:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

जिले के इंद्रनगर में दो युवक बिजली चोरी करवा कर रुपये वसूल रहे थे। विजीलेंस टीम ने पंचनामा बनाते हुए खंभे पर डले तार, पानी के तीन पंपों को जब्त कर लिया।
 
विज्ञापन
electricity theft
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक बिजली उपभोक्ता द्वारा बिजली मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी का मामला तो आम था, लेकिन अब बिजली खंबे से आस-पास रहने वाले परिवारों को अवैध बिजली कनेक्शन देकर बिजली चोरी कराने और उसके एवज में प्रतिमाह प्रति परिवार 300 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की विजीलेंस टीम ने जानकारी मिलने के बाद शहर के  इंद्रानगर कॉलोनी में धावा बोला। और वहां बिजली के खंभे से महेश और जितेन्द्र मेवाड़ा बिजली चोरी कर रहे थे। साथ ही तीन परिवार और तीन मोटर पंपों को अवैध कनेक्शन दे रखा था। उसके एवज में प्रति परिवार 300 रुपये प्रतिमाह वसूल रहे थे। विजीलेंस टीम के वरिष्ठ अधिकारियों और अमला जब इंद्रानगर कालोनी में पहुंचा तो महेश और जितेन्द्र के घर के पास स्थित बिजली के खंभे से तार डालकर बिजली चोरी करवाई जा रही थी। विजीलेंस टीम ने इन दोनों के विरुद्ध मामला कायम कर बिजली चोरी का पंचनामा बनाया। खंभे पर डाले गए तार और उनसे चलाए जा रहे पानी के पंपों को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें