सड़क से गुजरता ऊंटों का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले से गुजरने वाला ऊंटों का काफिला इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहर के जिस भी क्षेत्र से रेगिस्तान के जहाज ऊंट गुजरते हैं वहां राहगीर उन्हें देखते ही रह जाते हैं। शहर के जिन स्थानों में ऊंटों का काफिला रूकता है, वहां देखने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में लोग शहर से गुजरने वाले ऊंटों के काफिले को देखने पहुंच रहे हैं। इंदौर-भोपाल हाईवे से बड़ी संख्या में ऊंटों का काफिला गुजरता है। बच्चों में ऊंटों को देखने का उत्साह काफी ज्यादा नजर आ रहा है।
राजस्थान में बड़े पैमाने पर लोग ऊंटों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं साथ ही वहां व्यापारी अपने पुस्तैनी धंधे और समान ढोने में ऊंटों का इस्तेमाल करते हैं।
समय से पहले पहुंचा काफिला
राजस्थान में अधिक गर्मी पड़ने के कारण हर साल मार्च-अप्रैल में ऊंटों का काफिला पहुंचता है, लेकिन इस बार समय से पहले ही काफिला पहुंचने लगा है।