फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: युवक की डूबने से मौत, अपने मित्र को नदी में डूबते देखते रह गए, चाह कर भी नहीं कर सके मदद

Thu, 03 Feb 2022 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

नर्मदा नदी में स्नान करने गए चार दोस्तों में से एक की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा नसरुल्लागंज में आने वाले नीलकंठ घाट का बताया गया है। मृतक युवक आमला रातीबड़ भोपाल का बताया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में एक हादसा हो गया। नर्मदा नदी में स्नान करने गए चार दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। हादसा नसरुल्लागंज में आने वाले नीलकंठ घाट का बताया गया है। मृतक युवक आमला रातीबड़ भोपाल का बताया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को चार दोस्त नसरुल्लागंज स्थित नीलकंठ घाट पर स्नान करने गए थे। चारों नसरुल्लागंज के निम्नागांव में शादी समारोह में आए थे। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे चारों स्नान करने के लिए नसरुल्लागंज नीलकंठ घाट पर चले गए थे। नीलकंठ घाट पर नहाते समय 19 वर्षीय मोनू अटरिया गहरे पानी में चला गया और मदद के लिए पुकार लगाने लगा। इस दौरान उसके साथ आए तीन दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन चाह कर भी उसकी जान नहीं बचा सके। बताया जाता है कि चारों दोस्त तैरना नहीं जानते थे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। मृतक युवक आमला रातीबड़ भोपाल का बताया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें