बुधवार को सीहोर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू हित हमारे लिए सर्वोपरि है। सरकार चाहे कांग्रेस की हो या बीजेपी की शांत लोकतांत्रित दबाव बनाकर सारे काम करा लेंगे।
सीहोर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में जिस प्रकार श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया है, उसी प्रकार भाजपा हो या कांग्रेस, सरकारों पर शांत लोकतंत्रिक दबाव बनाकर हिन्दू हित के सारे काम कराएंगे। हमारे लिए हिन्दू हित सर्वोपरि है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप युवा संगठन अध्यक्ष ज्ञान सिंह बाघेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तोगड़िया की अगुवानी की। कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के साथ चल समारोह निकाला और पावर हाउस चौराहे में स्थित भवन में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने कहा की जैसे राम मंदिर बनवा लिया है, वैसे ही हिन्दूओं की समृद्धि के लिए भी सारे काम करा लेंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश के बजट को लेकर कहा की प्रदेश में अन्य प्रदेशों की उपेक्षा मंहगाई अधिक है। बजट में महंगाई कम करने का प्रयास नहीं किया गया है।