फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: 4 राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा आगे, सीएम के गृह जिले में खुशी से झूमें कार्यकर्ता, मनाया जश्न

Thu, 10 Mar 2022 03:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

देश के पांच राज्यों में से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही बढ़त से मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
सीहोर में जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पांच राज्यों में से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही बढ़त से मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश के कई हिस्सों में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जीत के उत्साह में कार्यकर्ता आतिशबाजी कर नाच गाकर जश्न मना रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन


5 राज्यों में संपन्न हुए चुनाव के प्रारंभिक रुझानों में भाजपा 4 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में आगे है। रुझानों में बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका भी लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें