फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: 100 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख का अवैध गांजा बरामद

Tue, 01 Aug 2023 04:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर की भैरूंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अवैध रूप से गांजा रखने वाले दो आरोपियों के टप्पर पर दबिश दी, जहां पुलिस ने करीब 100 किलो गांजा बरामद किया। गांजे का बाजार मूल्य तकरीबन 15 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन
तस्करों के खिलाफ भैरूंदा पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर में भैरूंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दबिश के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर मौके से 100 किलो गांजा बरामद किया, जिनका मूल्य 15 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अपने टप्पर ग्राम राला तिलाडिया रोड में भारी मात्रा में अवैध गांजा बेचने के लिए रखे हुए है। सूचना की पुष्टि करते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी गई। जहां दो व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा गया।

विज्ञापन


आरोपियों ने अपना नाम राकेश यादव और विष्णुप्रसाद यादव बताया है। जो अपने अन्य साथी संतोष बैरागी और सुरेश पंवार के साथ मिलकर गांजा खरीदते थे। साथ ही नसरुल्लागंज क्षेत्र व उसके आसपास व्यापार करते थे। पुलिस ने आरोपियों से चार प्लास्टिक की बोरी में कुल 100 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया, जिनका बाजार मूल्य 15 लाख रुपये के तकरीबन बताया जा रहा है। मामले में अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पुलिस रिमाण्ड न्यायालय से प्राप्त कर मामले में लिप्त अन्य आरोपियों के बारे में व मादक पदार्थ के लाने-खरीदने बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपी संतोष बैरागी और सुरेश पंवार की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 

आरोपीगण राकेश व विष्णुप्रसाद अधिक पैसा कमाने के लालच में संतोष बैरागी और सुरेश से गांजा खरीदते थे। और गांव के आसपास के क्षेत्रों में फुटकर में गांजा पीने वाले व्यक्तियों को बेचा करते थे। 31 जुलाई को आरोपीगण राकेश व विष्णुप्रसाद ने संतोष से गांजा अधिक मात्रा में खरीदकर फुटकर में बेचने के लिए अपने खेत में बने टप्पर में रख रखा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


प्रशासन की कार्रवाई में थाना प्रभारी नसरुल्लागंज निरीक्षक सुश्री कंचन सिंह ठाकुर, उनि श्यामकुमार सूर्यवंशी, प्रआर राजेन्द्र, प्रआर रामशंकर परते, प्रआर जितेन्द्र यादव, प्रआर दिनेश जाट, आर योगेश कटारे, आर विपिन जाट, आर संदीप, आर पुष्पेन्द्र जाट, मआर वैशाली तिवारी का सराहनीय काम रहा है। टीम को पुलिस अधीक्षक ने उचित पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें