फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: चरित्र संदेह को लेकर पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, खुदकुशी साबित करने के लिए किया ये काम

Tue, 01 Aug 2023 04:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में एक पूर्व जनपद सदस्य पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए पहले उसकी गला दबाकर निर्मम ह्त्या कर दी। फिर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदा सड़क की रहने वाले पूर्व जनपद सदस्य महेन्द्र सिंह रघुवंशी की पत्नी अलख कुमारी (45) तीन दिन पहले खाटूश्याम के दर्शन करने गई हुई थी। मंगलवार को अलख कुमारी खाटूश्याम दर्शन करने के बाद अपने गांव देहरदा सड़क वापस आई थी। इसके बाद महेंद्र ने अपनी पत्नी की गला दबाकर ह्त्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया तो महेंद्र ने गांव के एक युवक पर पत्नी की हत्या करके भागने के आरोप लगा दिए।

महेंद्र ने अपनी पत्नी को परिवार के लोगों के साथ अस्पताल भेज खुद मौके से फरार हो गया। पड़ताल करने पहुंची लुकवासा चौकी पुलिस ने आरोपी की तलाश कर पति को पकड़ा, जहां पूछताछ में महेंद्र ने सच स्वीकार करते हुए कहा कि उसको पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी की शादी को कई साल गुजर गए थे। लेकिन उन्हें संतान पैदा नहीं हुई थी। इस कारण से भी आरोपी अपनी पत्नी से नाराज रहता था। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कभी भी कहीं भी अपनी मर्जी से चली जाती थी, इससे मुझे उसके चरित्र पर शंका होने लगी थी। लुकवासा चौकी प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया, मृतिका विदिशा जिले की रहने वाली है। उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ ह्त्या की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें