फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बोलेरो कार से 353 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, बुधनी में बेचने के लिए ले जा रहा था आरोपी

Thu, 16 Jun 2022 07:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बुदनी पुलिस ने बोलेरो कार समेत 353 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपी कार से शराब लेकर बुदनी में बेचने के लिए जा रहा था। जब्त किए गए सामान की कीमत 6 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।
विज्ञापन
जब्त की गई शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुदनी पुलिस ने बोलेरो कार समेत 353 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी नरेश ठाकुर निवासी  रेहटी आबकारी की धारा 34 (2) में मामला दर्ज किया है। कार सहित जब्त किए गए माल की कीमत 6 लाख 11 हजार 8 सौ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


बुजानकारी के अनुसार शराब ग्राम बांया में शासकीय दुकान की बताई जा रही है, जिसको रोज की तरह बुदनी में शराब का धंधा करने वाले शराब माफियाओं को सप्लाई करने के लिए आरोपी, बोलेरो गाड़ी में भरकर ला रहा था, जिसे बुदनी पुलिस ने फ्लाई ओवर के पास गिरफ्तार कर लिया। बुदनी शहर दिन प्रति दिन नशे के दलदल में धंसता जा रहा है। बुदनी में सैकड़ों जगहों पर अवैध शराब बेची जा रही है। कुछ शराब माफिया पर पुलिस या आबकारी विभाग कार्रवाई नहीं करता, यही कारण है कि नगर में अवैध शराब पर रोक नहीं लग पा रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें