फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Crime News: कार में लिफ्ट देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 14 Jan 2022 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के रेहटी थाना अंतर्गत युवती को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
युवती को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के रेहटी थाना अंतर्गत युवती को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती होशंगाबाद की रहने वाली है, जो नसरुल्लागंज किसी काम से आई थी। वापस होशंगाबाद जा रही थी, तभी आरोपियों ने लिफ्ट देकर होशंगाबाद छोड़ने का कहा। युवती भरोसा कर कार में बैठ गई। सलकनपुर के पास सूने आवास पर ले जाकर दो युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर रेहटी पुलिस ने धारा  376 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे की तलाश जारी है।

मामले में जानकारी देते हुए एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित युवती ने थाने रेहटी में शिकायत दर्ज कराई है, लिफ्ट देकर सूने आवास पर ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें