फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क पर EoW का छापा, बेहिसाब संपत्ति मिलने का दावा

Tue, 08 Feb 2022 04:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

EoW ने सीहोर में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क वर्मा के यहां छापा मारा है। वर्मा इस समय बैतूल में पोस्टेड था। बताया जाता है कि करोड़ों रुपये की अघोषित आय का पता चला है।  
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू ने वर्मा के इस घर पर छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर में आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ यानी इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EoW) ने सीहोर में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क केबी वर्मा के यहां छापा मारा है। वर्मा की पोस्टिंग इस समय बैतूल में है। सूत्रों का कहना है कि वर्मा के घर 45 लाख रुपये नगद मिले हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति मिल सकती है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्मा बैतूल से पहले सीहोर में ही स्टोरकीपर थे। शहर की पॉश कॉलोनी दांगी स्टेट में उनका घर है, जहां EoW ने छापा मारा है। छापेमार कार्रवाई क्यों की गई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि वर्मा के यहां से नगद और आभूषणों के साथ-साथ करोड़ों रुपये की जीवन बीमा निगम की पॉलिसी भी मिली है। EoW ने औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। घर का मुख्य दरवाजा बंद है। अंदर ही कार्यवाही चल रही है।   
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें