फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में हिजाब पर गरमाई राजनीति: आरिफ मसूद बोले यह देश गोड़से की विचारधारा से नहीं, गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलेगा

Tue, 08 Feb 2022 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार किया है। मध्य प्रदेश में इस तरह का जो भी इश्यू होगा उसका कड़ा विरोध करेंगे और इसी किसी भी हालत में यह लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री का बयान बेहद अफसोसजनक है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनार्टक में हिजाब पर बवाल के बाद मध्य प्रदेश में भी राजनीति गरमा गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार किया है। मसूद ने कहा कि यह देश गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलेगा। ना कि गोड़से और आपके विचारों पर।
विज्ञापन

 
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री का बयान बेहद अफसोसजनक है। उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि उनको हिजाब पर उंगली उठाने से पहले बताना चाहिए कि स्कूलों में फर्नीचर क्यों नहीं हैं। बैठने की बेहतर व्यवस्था क्यों नहीं है।
 
माहौल खराब होने का एक उदाहरण बताएं
मसूद ने कहा कि स्कूलों में लड़कियां 70 सालों से हिजाब पहन कर जा रही हैं। वह पूरे देश में एक कोई उदाहरण लाकर बता दें कि हिजाब पहनने से किसी स्कूल या इंस्टीट्यूट का माहौल खराब हुआ हो।
विज्ञापन

 
अपनी नाकामियां दबा रहें
मसूद ने कहा कि एक मेंढक टर्र टर्र करता है तो दूसरे भी चिल्लाने लगते हैं। यही काम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हो गया है। कनार्टक में चिल्लाए तो उन्होंने सोचा कि यहां पर हम क्या करेंगे। क्योंकि स्कूल में फर्नीचर दे नहीं सके, स्टाफ दे नहीं सके, सब जगह बंद कर रहे। सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग की हालत खराब पड़ी है। ऐसी स्थिति में अपनी नाकामियों को दबाने के लिए अब हिजाब को तूल दे रहे। 
 
यह देश संविधान से चलेगा
मसूद ने कहा कि हिजाब बैन करना तो दूर की बात है। यह देश संविधान से चलेगा। बाबा साहब अंबेडकर और महात्मा गांधी के सिद्धांतों से चलेगा। गोडसे की विचारधारा और आपके शब्दों से यह देश नहीं चलेगा। मध्य प्रदेश में इस तरह का जो भी इश्यू होगा उसका कड़ा विरोध करेंगे और इसी किसी भी हालत में यह लागू नहीं होने देंगे। 

बता दें स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने हिजाब को लेकर कहा कि हिजाब यूनिफार्म का हिस्सा नहीं है। यदि प्रेश के स्कूल में कहीं हिजाब पहनकर जाया जा रहा होगा तो पाबंदी लगाई जाएगी। उन्होंने अगले सत्र से ड्रेस कोड को लेकर निर्देश जारी करने की भी बात कही है। मंत्री ने कहा कि यूनिफार्म से ही सभी विद्यार्थियों में समानता का भाव और अनुशासन रहता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें