अस्पताल में भर्ती ढाबा संचालक।
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले में एक ढाबा संचालक के साथ एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मारपीट कर दी। हमले में ढाबा संचालक समेत करीब 4 लोग जख्मी हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 2 बजे जिला मुख्यालय के ग्राम लसुड़िया के पास इंदौर भोपाल हाईवे पर बने महाकाल ढाबे के मैनेजर से आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। आरोपियो में हीरापुर गांव से अभिषेक, बमुलिया निवासी ओमदीप, सतीष पटेल और उसके साथी शामिल थे। सभी युवक ढाबा मैनेजर से मिलकर एक हजार रुपये मांग रहे थे। जिस पर मैनेजर रामस्वरुप ने रुपये देने से मना कर दिया। जिससे युवक गाली-गलौज करने लगे और डंडों से मार पीट करने लगे। हमले में रामस्वरुप के लड़के अभिषेक, भतीजे जितेन्द्र व बबलेश ने बीच-बचाव किया। इन्हें भी आरोपियों ने पीट दिया। रामस्वरूप को आंख, सिर और कंधे में, अभिषेक के सिर में, जितेन्द्र के सिर, हाथ और आंख में गंभीर चोंट आई है। वहीं, बबलेश के पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। पड़ोसी ढाबा संचालक ने सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।