आर्य वीर दल के प्रशिक्षण शिविर में बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले में आर्य वीर दल द्वारा सात दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। गिन्नोरी आश्रम गल्लामंडी में आयोजित इस शिविरि में 80 से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को शिविर के प्रथम सत्र का उद्घाटन वैदिक ध्वजा फहरा कर आचार्य विजय राठौर, सपना मालवीय, चुन्नी लाल परमार, जितेंद्र चौरसिया ने किया।
सात दिवसीय शिविर में बच्चों को शत्रुओं से बचने और आत्मरक्षा के लिए प्रहार करने का हुनर सिखाया जा रहा है। देश और धर्महित में उत्कृष्ठ शिक्षकों द्वारा बच्चों का चरित्र निर्माण किया जा रहा है। आर्य वीरों को आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार ,कमांडो ट्रेनिंग, सैनिक शिक्षा, कराटे, सूक्ष्म व्यायाम लाठी प्रहार, संध्या हवन यज्ञ, सनातन, वैदिक धर्म की शिक्षा दी जा रही है।
पतंजलि हरिद्वार से अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई आर्य वीरांगना परिधि आर्या, संतोष सिंह जिला संचालक संदीप आर्य, प्रचार मंत्री नरेश आर्य, वरिष्ठ सदस्य सूर्यकांत आर्य, प्रचार मंत्री श्यामबाबू आर्य, श्याम सिलीदिया ने विभिन्न विषयों को लेकर विद्यार्थियों को उद्बोधन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज के कार्य को प्रगतिशील बनाने के लिए उत्साही आर्यवीर कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। आर्य वीरों को तैयार कर समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित किया जाता है। शिविर अध्यक्ष आचार्य विजय राठौर ने बताया कि बुधवार को शिविर का शुभारंभ किया गया है, रविवार को प्रशिक्षण का समापन किया जाएगा।
आर्यवीर दल के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंत्री अरुण राठौर, मंत्री बृजेश झालावा एवं वरिष्ठ नागरिकों को पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग किया जा रहा है।