फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में फायरिंग: ग्वालियर में ताऊ ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे के परिवार पर चलाईं गोलियां, महिला घायल

Sun, 01 May 2022 02:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मामूली विवाद में सरेआम फायरिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ग्वालियर के एक गांव में जमीन विवाद में बाप-बेटे ने जमकर गोलियां चलाईं। एक महिला को पीठ में गोली लगी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फायरिंग का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
सीकर में फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण देहात के एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि दोनों परिवारों में आपसी जमीनी विवाद है। इसमें एक पक्ष द्वारा छत पर फायरिंग की गई है। फायरिंग के दौरान महिला को गोली लगी है। मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मोहना थाना इलाके में रेहट चराई गांव की है। दो परिवार में जमीन को लेकर पुराना विवाद है। दोनों पास-पास में ही रहते हैं। पुलिस को बताया गया कि छत्रपाल बघेल अपनी जमीन की नींव खोद रहा था। ताऊ हाकिम सिंह बघेल अपने बेटे के साथ उसे रोकने पहुंचा था। जब छत्रपाल बघेल नहीं माना तो ताऊ और उसका बेटा घर में गए और हथियार निकालकर छत से ही फायरिंग करने लगे। छत्रपाल सिंह की पत्नी मीना की पीठ में गोली लग गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है।

भतीजे छत्रपाल ने आरोप लगाया है कि ताऊ और उसके बेटा मेरे छोटे भाई कपिल बघेल का अपहरण कर जंगल की तरफ भाग गए हैं। उसने यह भी कहा कि वह फोन पर लगातार भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें