फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल, मंदिर में मॉडल के फूहड़ नाच का वीडियो वायरल

Fri, 07 Sep 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में डांस करती युवती का वीडियो वायरल - फोटो : Social Media
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए सोशल मीडिया पर चार वीडियो अपलोड किए गए हैं। इन वीडियो में एक युवती मंदिर परिसर में फूहड़ डांस करते हुए देखी जा सकती है। सोशल मीडिया में मौजूद जानकारी के मुताबिक युवती एक्टिंग और मॉडल के पेशे में है।
विज्ञापन


मोबाइल पर प्रतिबंध

ये वीडियो मंदिर की चौकसी पर भी सवाल इसलिए खड़े करते हैं क्योंकि मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। किसी भी शख्स को मोबाइल या कैमरों के साथ मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं है। 

वायरल हुए वीडियो में युवती साड़ी पहने हैं। वीडियो में मंदिर में दर्शन करते हुए युवती अलग अलग पोज में फोटो में वीडियो शूट करवा रही है।

मंदिर में कैसे पहुंचा मोबाइल

मंदिर प्रबंधन समिति के प्रशासक अभिषेक दुबे का कहना है कि उन्हें भी लोगों ने वीडियो भेजे हैं। इसकी जांच की जा रही है कि यह वीडियो कब शूट किया गया। यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। समय की जनकारी मिलने से युवती की पहचान करना आसान होगा। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए चार वीडियो पर नंदिनी कुरील लिखा है और टिक-टोक एप का नाम दर्ज है। नंदिनी की प्रोफाइल में मुंबई का पता दिया है। पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल लिखा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें