फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सड़क पर चल रही स्कॉर्पियो में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा

Sat, 12 Oct 2024 11:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क पर जलती गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले के नगर पृथ्वीपुर से झांसी जा रही एक कार चंद्रपुरा गांव के पास अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में सवार यात्री और ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र ने बताया कि आज शनिवार  की सुबह एक स्कॉर्पियो कार पृथ्वीपुर से झांसी की ओर जा रही थी। जैसे ही वह चंद्रपुरा गांव के पास पहुंची, अचानक उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को तुरंत कूद कर जान बचानी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपुर के रहने वाले कमलेश अपने परिवार के साथ झांसी काम से जा रहे थे। शनिवार की सुबह जैसे ही यह कार ओरछा नगर के पास चंद्रपुरा गांव के पास पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार पलक झपकते ही आग के गोले में बदल गई। कमलेश और उनके परिवार ने समय रहते कार से कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से राख बन चुकी थी।
विज्ञापन


नहीं हुई जनहानि
पृथ्वीपुर पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घटना की जांच की जा रही है। कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

मॉडिफिकेशन हो सकता है आग का कारण
कारों के विशेषज्ञ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आजकल चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि लोग अपनी कारों को मॉडिफाई करवाते हैं। गाड़ी की वायरिंग में छेड़छाड़ करने से अक्सर शॉर्ट सर्किट होता है, जिससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कार खरीदते समय कंपनी के निर्धारित मापदंडों का पालन करें और गाड़ी में कोई बदलाव न करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें