फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वैज्ञानिक ने की छात्रा से 'गलत हरकत'

Mon, 02 Dec 2013 05:01 PM IST
अमर उजाला,ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्टेब्लिसमेंट (डीआरडीई) के एक वैज्ञानिक पर शोध छात्रा ने छेड़छाड़ व हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक छात्रा की शादी होने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने वैज्ञानिक को तलाशने के लिए पुलिस टीम को दिल्ली व अन्य स्थानों पर भेजा है।
 
ग्वालियर के झांसी रोड स्थित डीआरडीई के मुख्य सेंटर में मई-जून 2010 में एक छात्रा शोध कार्य करने के लिए गई थी। छात्रा ने यहां के वैज्ञानिक के अधीन अपना प्रोजेक्ट शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रा के पिता की अपरिहार्य कारणों से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक ने छात्रा की स्थिति का फायदा उठाकर उससे नजदीकी बढ़ाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

मजबूरी में छात्रा वैज्ञानिक की हरकतों को सहती रही। कई दिन गुजरने के बाद भी वैज्ञानिक ने अपना रवैया नहीं बदला तो छात्रा डीआरडीई छोड़कर चली गई।

इसके बाद भी वैज्ञानिक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। छात्रा के विवाह होने के बाद भी वैज्ञानिक उसे फोन कर परेशान करता रहा। छात्रा ने यह जानकारी अपने पति को दी।
विज्ञापन


देर शाम पति के साथ कर्नाटक से ग्वालियर आई छात्रा ने विश्वविद्यालय थाने में पहुंचकर वैज्ञानिक प्रभात गर्ग के विरुद्ध छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें