मध्यप्रदेश में दो दिन में तीसरी बलात्कार की घटना दर्ज की गई है। पहला मामला भोपाल का है जहां एक प्रिंसिपल पर अपनी एक स्टूडेंट के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरी घटना बैतूल की है। जबकि तीसरी घटना भी प्रदेश की राजधानी भोपाल की ही है जहां बीएससी की एक छात्रा के साथ गैंग रेप किया गया और उसे मरा समझकर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया।
बैतूल में बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबिक स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार के आरोपी प्रिंसिपल को भी मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महिला थाना प्रभारी शिखा सिंह ने बताया कि लड़की के साथ बलात्कार मार्च में हुआ था। उसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया और इस बारे में अपने माता-पिता को भी इसके बारे में कुछ नहीं बताया था।
पढ़ें: मध्य प्रदेश के हरदा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 6 घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात
Madhya Pradesh: School principal arrested on charges of raping 16 year old student in Bhopal
— ANI (@ANI) November 2, 2017
Girl was raped in March. She didn't tell her parents&had stopped going to school. Now when she told them, they came to us: Shikha Singh, SHO pic.twitter.com/EqC6oOuSOe
— ANI (@ANI) November 2, 2017