फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिक्षा मंत्री बोले- बोर्ड परीक्षाओं में कोई परेशानी नहीं, नई शिक्षा नीति लागू करना हमारी उपलब्धि होगी

Sun, 11 Feb 2024 02:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति को पूरी ताकत के साथ जितनी जल्दी जमीनी स्तर पर लागू कर पाएंगे, यह हमारे लिए उतनी ही उपलब्धि होगी। बच्चे नई शिक्षा नीति को अपनाएंगे और उसके हिसाब से अपने जीवन को आकर देंगे। यह उनके और देश के भविष्य के लिए बेहतर होगा।  
 
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं। उन्होंने कहा बच्चों का भविष्य व्यवस्थित तरीके से गढ़ने में हम कामयाब हो, यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति को पूरी ताकत के साथ जितनी जल्दी जमीनी स्तर पर लागू कर पाएंगे, यह हमारे लिए उतनी ही उपलब्धि होगी। बच्चे नई शिक्षा नीति को अपनाएंगे और उसके हिसाब से अपने जीवन को आकर देंगे। यह उनके और देश के भविष्य के लिए बेहतर होगा।  

पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा कि पाठ्यक्रम बदलाव एक सतत प्रक्रिया है, समय के हिसाब से बदलाव होते रहते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने भारत रत्न के लिए उन लोगों को चुना जिन्होंने भारत की व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह सड़क मार्ग से दतिया के लिए।  जहां उन्होंने मां पीतांबरा पीठ पर पूजा-अर्चना की। जिसके बाद नर्सिंगपुर जिले में स्थित लोलरी के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें