फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुरहानपुर के फोपनार मेले में पाड़ों का मुकाबला, आयोजकों पर धारा 188 के तहत केस दर्ज

Fri, 28 Oct 2022 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

शाहपुर और फोपनार में मेले की परमिशन ली गई थी, लेकिन यहां पाड़ों की टक्कर का भी आयोजन किया गया था। आयोजन में बड़ी संख्या में प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचे। पुलिस ने मेला समिति के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पाड़ों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर जिले में दीपावली के अवसर पर शाहपुर और फोपनार में पाड़ों की टक्कर कराई गई थी, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। प्रशासन ने यहां केवल मेला आयोजित करने के लिए परमिशन जारी की थी। इस मामले पर पुलिस विभाग ने शाहपुर मेला समिति के पांच और फोपनार मेला समिति के छह सदस्यों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  दीपावली के दूसरे दिन शाहपुर की अमरावती नदी में पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया था, इस दौरान यहां करीब 100 से अधिक पाड़ों के बीच टक्कर कराई गई थी। आयोजन देखने के लिए मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे थे।  प्रशासन ने  इसे धारा 144 का उल्लंघन माना है।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि  मेला समिति के नाम से परमिशन जारी हुई थी, लेकिन शाहपुर, फोपनार में पाड़ों की टक्कर भी की गई। यह धारा 144 का उल्लंघन है। इसलिए मेला समिति आयोजकों पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। शाहपुर में पांच और फोपनार में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें