सत्ता का सेमीफाइनल में क्या कहती है रायसेन के मुद्दे
- फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोर पकड़ रहा है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा रायसेन।
संवाददाता वैभव कुमार ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। उन्होंने जाना कि चुने हुए नेता जनता की उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि रायसेन में क्या हैं जमीनी हालात।