फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: बकरी चोरी पर बवाल, तीन घंटे ग्रमीणों ने रखा सड़क जाम; एंबुलेंस में आए थे बदमाश

Tue, 05 May 2026 10:23 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना के बीदा गांव में बकरी चोरी से नाराज ग्रामीणों ने अमरपाटन-रामपुर बघेलान मार्ग पर तीन घंटे जाम लगा दिया। ग्रामीण कार्रवाई में देरी से गुस्से में थे। 

विज्ञापन
बकरी को लेकर बवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बीदा गांव में बकरी चोरी की घटना के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने दोपहर करीब 3 बजे अमरपाटन-रामपुर बघेलान मार्ग पर जाम लगा दिया, जो करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बसें, चारपहिया और दोपहिया वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से आक्रोश
बीदा गांव निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि 3-4 मई की रात उसकी दो बकरियां चोरी हो गई थीं। इस संबंध में उसने थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन दो दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वह नाराज हो गया। ग्रामीणों के समर्थन में उसने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन


पढ़ें:  अरेरा कॉलोनी में वृद्ध दंपति से डिजिटल अरेस्ट कर 37 लाख की ठगी; मुंबई पुलिस व CBI अधिकारी बनकर डराया

एंबुलेंस से आने का आरोप, चाकू दिखाकर फरार
पीड़ित के अनुसार, घटना की रात गांव में एक कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 2 बजे एक 108 एंबुलेंस घर के पास आई और कुछ दूरी पर जाकर वापस लौटी। इसी दौरान बदमाशों ने झोपड़ी में बंधी बकरियों को चुराने की कोशिश की। शोर सुनकर मुन्ना जाग गया और लोगों को बुलाया। आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर डराया, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए एक बकरी छुड़ा ली। इस दौरान उसके हाथ में चोट आई, जबकि आरोपी दो बकरियां लेकर फरार हो गए। जाम के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बसों में बैठे यात्रियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी और उमस में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध एंबुलेंस की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें