फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: सतना में व्यापारी के घर दिनदहाड़े फायरिंग, पांच नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद

Mon, 04 Aug 2025 08:32 AM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश के सतना शहर की चाणक्य पुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। व्यापारी भागवत गुप्ता और उनका परिवार सुरक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से आहत हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना शहर की चाणक्य पुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर धावा बोलते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाईं। घटना के बाद व्यापारी भागवत गुप्ता और उनका परिवार दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर के समय बदमाशों ने व्यापारी के घर पर हमला कर चार राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई है।

घटना का पूरा घटनाक्रम कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही आसपास के इलाकों से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुए इस हमले ने स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। खुलेआम हुए इस हमले ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, श्रावण के अंतिम सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

कोलगवां थाना पुलिस का कहना है कि व्यापारी ने जिन संदिग्धों के नाम बताए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें