फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA-SDM Fight: सतना में विधायक और एसडीएम भिड़े, पटवारियों को लेकर एक दूसरे को दिए तीखे जवाब, जानें मामला

Sat, 07 Dec 2024 02:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना के चित्रकूट में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और एसडीएम जितेंद्र वर्मा के बीच  कहासुनी हो गई। अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एक दूसरे से नोक-झोंक करते विधायक और एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के चित्रकूट में जनप्रतिनिधि और सरकारी अफसर के बीच हुए तीखी नोक-झोंक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जन समस्या निवारण शिविर के दौरान चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और मझगवां एसडीएम जितेंद्र वर्मा के बीच भरी जनसभा में जमकर कहासुनी हुई। यह विवाद मझगवां ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कैंप के दौरान हुआ, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल और कई सरकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


दरअसल,  मझगवां ब्लॉक मुख्यालय में कैंप का आयोजन चल रहा था। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार वहां पहुंचे और पटवारियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने एसडीएम से कहा कि फील्ड में पटवारी मौजूद नहीं रहते, जिससे जनता को भारी परेशानी होती है। विधायक ने आगे कहा कि इस मुद्दे पर कलेक्टर और राजस्व मंत्री से भी बातचीत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री ने भी आपको (एसडीएम) फोन किया था। विधायक के आरोप में एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने जवाब में कहा कि सभी पटवारी अपने-अपने स्थानों पर मौजूद हैं। राजस्व मंत्री के निर्देशों का पालन हो चुका है।

भड़क गए विधायक और एसडीएम
एसडीएम के जवाब पर विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूछा कि कहां पालन हुआ है? इसके बाद दोनों में नोक-झोंक शुरू हो गई। मामला गरमाने पर एसडीएम ने तीखे अंदाज में विधायक से कहा, "आप मुझे यहां से हटा दीजिए। विधायक ने पलटवार करते हुए कहा, मैं हटाने नहीं जाऊंगा, लेकिन कार्रवाई के लिए लिखूंगा।
विज्ञापन


क्या कार्रवाई होगी? 
अब दोनों के बीच की यह नोकझोंक जनसभा में उपस्थित लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गई है। अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या विधायक के लिखने पर एसडीम पर कोई कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें