फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking: ट्रेन में चल रहा था घिनौना खेल, डस्टबिन से जूठी डिस्पोजल प्लेटें धोकर परोसने की तैयारी; देखें VIDEO

Sun, 19 Oct 2025 06:55 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

यदि आप ट्रेन की पैंट्री कार से खाना मंगवाते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। रेलवे की खानपान व्यवस्था की पोल खोलता एक घिनौना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कर्मचारी डस्टबिन में फेंकी गई जूठी डिस्पोजल प्लेटों को धोकर दोबारा इस्तेमाल के लिए रखता दिख रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप ट्रेन की पैंट्री कार से खाना मंगवाते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। रेलवे की खानपान व्यवस्था की पोल खोलता एक घिनौना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कर्मचारी डस्टबिन में फेंकी गई जूठी डिस्पोजल प्लेटों को धोकर दोबारा इस्तेमाल के लिए रखता दिख रहा है। यह पूरा चौंकाने वाला खुलासा सतना के यात्री रवि द्विवेदी ने किया है। जिन्होंने यह वीडियो ट्रेन संख्या 16601 (अमृत भारत एक्सप्रेस) में अपनी यात्रा के दौरान बनाया और इसके बाद वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि लोग वीडियो देख दंग हैं।

विज्ञापन




क्या हुई घटना , कैसे आई सच्चाई
शहडोल में नौकरी करने वाले रवि द्विवेदी कटनी से सतना जाने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार हुए थे। रिजर्वेशन न होने के कारण वे पैंट्री कार के पास खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पैंट्री कार के एक कर्मचारी पर पड़ी, जो डस्टबिन से जूठी डिस्पोजल प्लेटें और खाने के बॉक्स निकालकर उन्हें वॉश बेसिन में पानी से धो रहा था। यानी, इन्हीं जूठे बर्तनों में दोबारा खाना भरकर यात्रियों को परोसने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उसके पहले ही पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इंदौर में एक उठावना ऐसा भी, त्यौहार होने के कारण नहीं की रिश्तेदारों परिचितों को शवयात्रा की खबर

क्यों करता था ऐसा काम
जब यात्री रवि ने पैंट्री कर्मचारी से इस बारे में पूछा तो उसने जो जवाब दिया वह और भी हैरान करने वाला था। कर्मचारी ने साफ कहा कि ये डिस्पोजल आधे दाम में वापस हो जाते हैं, इसलिए इन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। जैसे ही कर्मचारी को एहसास हुआ कि उसकी इस करतूत का वीडियो बनाया जा रहा है, वह भड़क गया और रवि को वीडियो बनाने से रोकते हुए धमकी देने लगा। इसके बाद भी यात्री ने बनाया वीडियो।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही 25,000 की पेशकश
रवि ने यह वीडियो अपने मित्र पंकज शुक्ला को भेजा, जिन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रेल मंत्रालय को टैग कर दिया। पोस्ट वायरल होते ही रेलवे मंत्रालय हरकत में आया और पंकज से पूरी जानकारी मांगी। पंकज शुक्ला नामक युवक ने बताया कि शिकायत के बाद रवि द्विवेदी के पास पैंट्री कार ठेकेदार का फोन आया, जिसने शिकायत वापस लेने के एवज में 25,000 रुपये ऑफर किए, लेकिन रवि ने इस रिश्वत को ठुकरा दिया और लोगों के सामने सच्चाई लाए।

ये भी पढ़ें- दीपावली पर रेलवे की विशेष तैयारी, कल भी खुले रहेंगे आरक्षण केंद्र,तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

वायरल वीडियो के बाद हरकत पर आया रेलवे विभाग
मामले के तूल पकड़ते ही रेलवे ने एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वेंडर की पहचान कर उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। साथ ही, लाइसेंसी के लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है एवं भारी जुर्माना भी लगाया गया है।

जूठे डिस्पोजल धोता वेंडर

 


रेलवे ने मामला सामने आते ही वेंडर को हटाने की सूचना जारी की।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें