सतना में जीभ वापसी की दरकार के लिए भजन करते लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सतना जिले से आस्था और अंधविश्वास का एक हैरान कर देने का मामला सामने आया है। यहां आस्था के चलते शारदीय नवरात्रि के सोमवार को देवी माता की एक भक्त महिला ने अपनी जीभ काट कर देवी माता के चरणों में अर्पित कर दी। इसके बाद महिला घर में बने मंदिर के पास ही लेट गई। अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से मूर्छित पड़ी हुई है।
घटना की जानकारी पर पुलिस व सामाजिक संस्था के लोग मौके पर पहुंचे। महिला के उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। परिजन अस्पताल लाने को तैयार नहीं, महिला की पहचान रचना बसोर के रूप में हुई है, जो कि मझगवां की निवासी बताई जा रही। मौके पर मझगवां थाना पुलिस मौजूद है और अचेत अवस्था में माता के मूर्ति के सामने पड़ी महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को समझाइश दी, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग और परिजन माता द्वारा जीभ वापस देने का तर्क देकर भजन कीर्तन कर रहे हैं।