फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में जमीन विवाद में हत्या, होटल मालिक पर लाठी, डंडा और हसिया से किए बार, तड़प-तड़पकर मौत

Mon, 17 Feb 2025 02:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

रामपुर बघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर संदेहियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम केमार में जमीनी विवाद में शालीमार होटल के संचालक की खेत में हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
ग्राम केमार निवासी मृतक के भतीजे राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती शाम उनके चाचा प्रदीप सिंह पिता स्वर्गीय रामकृपाल सिंह (50) खेत पर गए थे। इस दौरान गांव के  जितेंद्र तिवारी, विनोद तिवारी सहित उनके भाई और घर की महिलाओं ने मिलकर उन पर लाठी, डंडा, हसिया और खुरपी से हमला कर दिया। चाचा की आवाज सुनकर उसने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन  आरोपी उस पर भी हमला करने के लिए दौड़ पड़े। वह खेत से भागता हुआ घर आया और परिजनों को सूचना दी। वापस मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सिंह को उपचार के लिए तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार तिवारी परिवार और मृतक प्रदीप सिंह के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद की स्थिति बनी थी। जिसके बाद घात लगाकर आरोपियों ने बीती शाम प्रदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। रामपुर बघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर संदेहियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें