फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: खाद संकट पर गरमाई सियासत! सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

Thu, 11 Sep 2025 02:58 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सतना

सार

सतना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे पर हंगामा हो गया जब कांग्रेस विधायक ने उनका काफिला रोककर खाद संकट का मुद्दा उठाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया और किसानों की समस्या पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
Photo Title - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सतना दौरे पर गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस विधायक ने उनका काफिला रोक लिया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की और क्षेत्र में लगातार बनी खाद की किल्लत का मुद्दा उठाया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक ने सीधे केंद्रीय मंत्री से किसानों की समस्या पर सवाल पूछे और तुरंत समाधान की मांग की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से खाद की कमी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ी है। सतना समेत कई जिलों में किसान खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं, जिसके कारण आक्रोश बढ़ रहा है। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। विवाद के बीच शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन दिया कि खाद की उपलब्धता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए और जल्द ही जिले में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं, कांग्रेस विधायक का कहना है कि जब तक किसानों को राहत नहीं मिलती, विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही और केवल कागजों में योजनाएं बनाकर जिम्मेदारी से बच रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें