शिलांग पहुंचे विपिन ने कहा कि वे शिलांग पुलिस की जांच से पूरी तरह संतुष्ट है, लेकिन हम जानना चाहते है कि आरोपियों पर कौन सी धारा लगाई गई है और किस पर चार्जशीट में क्या आरोप तय किए गए है। इस केस से चार वकील जुड़े है।
देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस ने सारे सबूत जुटाने के बाद साढ़े तीन माह में केस डायरी तैयार की और चालान पेश कर दिया है। फिलहाल राजा की पत्नी सोनम सहित पांचों आरोपी जेल में है और इस केस का ट्रायल शुरू हो गया है।
उधर राजा के भाई विपिन रघुवंशी भी शिलांग पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने वकील के जरिए चार्जशीट मांगी है। विपिन का कहना है कि हमें इस केस की हर तरह की जानकारी मिले, इसलिए चार्जशीट पढ़ना चाहते है। इस मामले में मुख्य चार आरोपियों की जमानत नहीं हो पाई है।आरोपियों की मदद करने वाले और सबूत मिटाने वाले प्राॅपर्टी ब्रोकर व सुरक्षाकर्मी को जमानत हो चुकी है।
शिलांग पहुंचे विपिन ने कहा कि वे शिलांग पुलिस की जांच से पूरी तरह संतुष्ट है, लेकिन हम जानना चाहते है कि आरोपियों पर कौन सी धारा लगाई गई है और किस पर चार्जशीट में क्या आरोप तय किए गए है। इस केस से चार वकील जुड़े है। तीन वकीलों के अलावा एक वकील राजा रघुवंशी के परिवार ने हायर किया है। पहले दूसरा वकील इस केस से जुड़ा था, लेकिन दो आरोपियों की जमानत होने के बाद वकील बदल दिया गया।
फिल्म भी बन रही है इस मर्डर केस पर
शिलांग में हुए राजा रघुवंशी ने बाॅलीवुड का ध्यान भी खींचा है। मुबंई के निर्माता व निर्देशक ने हनीमून इन शिलांग टायटल पंजीकृत कराया है। पिछले दिनों निर्देशक ने राजा के परिजनों से मिलकर पोस्टर भी लाॅच किया था। इस फिल्म की शूटिंग इंदौर के अलावा शिलांग और मेघालय के अन्य हिस्सों में होगी।