ब्लास्ट के बाद बिखरा घर का सामान (फ़ोटो:अमर उजाला)
चित्रकूट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पौसलहा गांव में रविवार देर रात एक घर में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन किचन और उससे सटे कमरे का सारा सामान तहस-नहस हो गया।
घटना ग्राम पंचायत पालदेव के पौसलहा गांव निवासी गैबी प्रसाद पटेल के घर की है, जहां रात लगभग 11:30 बजे किचन में रखा गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट कर गया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर जब परिजन जागे और किचन में पहुंचे, तो वहां का नजारा चौंका देने वाला था। सारा सामान बिखरा पड़ा था।
ये भी पढ़ें-
CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि किचन से लगे कमरे की खिड़कियां, दरवाजे, पंखा, बिजली बोर्ड और यहां तक कि अलमारी तक क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि सिलेंडर फटने के बावजूद आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गैबी प्रसाद ने बताया कि रात 9 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात में ब्लास्ट की आवाज सुनकर उठे तो पूरा घर दहल उठा।
ये भी पढ़ें-
वॉटर वुमन शिप्रा पाठक जल संवर्धन पर रखेंगी अपने विचार, होगी जल है तो कल पर बात
घटना की सूचना सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि ब्लास्ट के पीछे कारण क्या रहा। सिलेंडर में तकनीकी खराबी थी या किसी और वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना सोमवार सुबह चित्रकूट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।
ब्लास्ट के बाद बिखरा घर का सामान (फ़ोटो:अमर उजाला)
ब्लास्ट के बाद बिखरा घर का सामान (फ़ोटो:अमर उजाला)