फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: महानगरी एक्सप्रेस का स्लीपर कोच खराब, यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया, ट्रेन 70 मिनट देरी से रवाना

Thu, 26 Nov 2026 09:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

महानगरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में तकनीकी खराबी मिलने पर रेलवे ने उसे सतना स्टेशन पर ट्रेन से अलग कर दिया। यात्रियों को अन्य कोच में समायोजित किया गया। इस प्रक्रिया में ट्रेन 70 मिनट देरी से रवाना हुई, जबकि जबलपुर में नया कोच जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
सतना रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बनारस जा रही महानगरी एक्सप्रेस के स्लीपर डिब्बे में तकनीकी खराबी आने से सतना रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन ने डिब्बे को यात्रा के लिए असुरक्षित मानते हुए ट्रेन से अलग कर दिया। इस प्रक्रिया में एक घंटे से अधिक का समय लगा, जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय से 70 मिनट देरी से रवाना हुई। प्रभावित यात्रियों को दूसरे डिब्बों में बैठाकर जबलपुर तक भेजा गया, जहां नया कोच जोड़ने की योजना है।

विज्ञापन


तकनीकी जांच में खराबी मिलने पर लिया फैसला
रेलवे के आरएचओ पॉइंट से महानगरी एक्सप्रेस के S-2 स्लीपर कोच में खराबी की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही कोचिंग एवं वैगन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डिब्बे की गहन तकनीकी जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कोच में गंभीर तकनीकी समस्या है, जिससे यात्रा जारी रखना सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। रेल प्रशासन ने डिब्बे को आगे ले जाने के बजाय तुरंत हटाने का फैसला लिया। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रेलकर्मियों ने S-2 डिब्बे को ट्रेन से अलग करने का काम शुरू किया। इस कार्रवाई की वजह से ट्रेन को काफी देर तक सतना स्टेशन पर ही रोकना पड़ा।

ये भी पढ़ें: टीकमगढ़: दबंगों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता की कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, स्कूल परिसर में भी गाली-गलौज और हंगामा
विज्ञापन


यात्रियों को अन्य डिब्बों में समायोजित किया
डिब्बा हटाए जाने के बाद उसमें सफर कर रहे यात्रियों के सामने बैठने का संकट खड़ा हो गया। रेल प्रबंधन ने यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए तत्परता दिखाई। अधिकारियों ने S-2 कोच के यात्रियों को ट्रेन के S-1 और S-3 डिब्बों में उपलब्ध खाली सीटों पर समायोजित कराया। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने निर्णय लिया कि जबलपुर स्टेशन पर ट्रेन में नया स्लीपर डिब्बा जोड़ा जाएगा, ताकि यात्री उसमें अपनी आगे की यात्रा आराम से पूरी कर सकें। जबलपुर पहुंचने पर यात्रियों को उस नए कोच में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


लाउडस्पीकर से दी गई सूचना
S-2 कोच ट्रेन के पिछले हिस्से से नौवां डिब्बा था, इसलिए यात्रियों को कोच हटाने और सीट बदलने की जानकारी देना एक बड़ी चुनौती थी। रेल कर्मचारियों ने छोटे उद्घोषणा संयंत्रों की मदद से यात्रियों को लगातार जानकारी दी। यात्रियों को बार-बार बताया गया कि उनका डिब्बा हटाया जा रहा है और वे अस्थायी रूप से अन्य कोच में बैठ जाएं। ट्रेन छूटने से लगभग पांच मिनट पहले तक सूचनाएं प्रसारित की गईं, जिससे कोई यात्री स्टेशन पर न छूटे। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बनारस जाने वाली यह ट्रेन 22177 अपने निर्धारित समय शाम 6:25 बजे के स्थान पर 70 मिनट की देरी से शाम 7:35 बजे सतना स्टेशन से रवाना हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें