फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए मांग रहे थे रिश्वत, 1500 रुपये लेते धराए जेई और कम्प्यूटर ऑपरेटर

Fri, 25 Mar 2022 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

बिजली कंपनी के मैहर स्थित कार्यालय में 1500 रुपये की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर और कम्प्यूटर ऑपरेटर को रंगहाथों गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने मुरमुरा मिल में लगे विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़वाने के एवज में घूस मांगी थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त रीवा ने सतना जिले के मैहर से मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर और कम्प्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इन्होंने मुरमुरा मिल में लगे विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़वाने के एवज में घूस मांगी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपियों के नाम कनिष्ठ अभियंता (जेई) सतीश तिवारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर संदीप पटेल बताए गए हैं। इन्हें बिजली कंपनी के मैहर स्थित कार्यालय में 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगहाथों गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि मैहर में मुरमुरे की मिल चलाने वाले अखिलेश पिता गुलाबचन्द्र चौरसिया निवासी 121 पुरानी बस्ती मैहर को अपने कनेक्शन का लोड बढ़वाना था। इसके लिए उसने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन पेश किया था, लेकिन लोड नहीं बढ़ा था। उसने जब इस बारे में पूछताछ की तो जेई सतीश तिवारी ने इस काम के लिए उससे 2000 रुपये की मांग की। इसमें से 500 रुपये एडवांस में ले लिए गए थे, जबकि 1500 रुपये शुक्रवार को देना था।

अखिलेश ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत कर दी थी। पड़ताल के बाद 12 सदस्यीय टीम मैहर पहुंच गई। लगभग साढ़े 3 बजे जेई ने अखिलेश को पैसे देने के लिए अपने कार्यालय बुलाया और कम्प्यूटर ऑपरेटर संदीप पटेल  को रुपये देने का कहा। जैसे ही उसने रकम दी। टीम ने छापेमारी कर जेई और उसके एवज में रकम लेने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें