फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में हनी ट्रेप: प्रेम जाल में फंसाकर मांगे 15 लाख, नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस कर दिया, गैंग में वकील भी शामिल

Fri, 25 Mar 2022 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में हनी ट्रेप का मामला सामने आया है। यहां के व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर 15 लाख मांगे गए, नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। गैंग में शामिल वकील समझौते के नाम रुपये ऐंठने का काम करते थे। मामले में शिकायत मिलने के बाद जबलपुर एसपी जांच कर रहे हैं। अब तक एसपी के पास कई लोग शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर 15 लाख मांगे गए, नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। गैंग में शामिल वकील समझौते के नाम रुपये ऐंठने का काम करते थे। मामले में शिकायत मिलने के बाद जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा जांच कर रहे हैं। अब तक एसपी के पास कई लोग शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा आदर्श नगर के बेकरी कारोबारी मोहित डुडेजा की शिकायत के बाद हुआ। उसने एसपी को बताया कि युवती घमापुर की रहने वाली है। पड़ताल में पता चला है कि मोहित चौथा शिकार थे। उनसे पहले वह तीन लोगों को शिकार बना चुकी थी। मोहित जबलपुर के आदर्श नगर में रहते हैं। पहले महिला ने मोहित के साथ रिलेशन बनाए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल खेलने लगी। मोहित से 15 लाख रुपये की डिमांड की। जब मोहित ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो दुष्कर्म केस में फंसा दिया।

जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही अन्य खुलासे हो सकते हैं। बेकरी कारोबारी से महिला 15 लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। उसने गोरखपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। वहीं दूसरे मामले में महिला ने एक कारोबारी की संपत्ति हड़प ली है। महिला ने एक कानपुर के कारोबारी को भी फंसाया है। पुलिस हर बिंदू पर बारिकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार महिला का पहला शिकार विकास रामख्यानी नामक व्यवसायी था। पहले महिला ने खूबसूरती का जाल फेंका। फिर पुलिस में रेप का केस दर्ज करा दिया। मजबूरी में उसे समझौता करके शादी करनी पड़ी। आरोप है कि महिला ने उसकी सारी संपत्ति हड़प ली। महिला ने डिंडौरी में दोबारा रेप का केस करा दिया। फिलहाल ये केस कोर्ट में चल रहा है। महिला का दूसरा शिकार कानपुर के चर्चित व्यापारी अर्चित सलूजा बने। पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर प्रेम के जाल में फंसा लिया। संबंध बनाकर महिला ने 40 लाख रुपये की डिमांड की। मनीष मेघवानी महिला का साथ दे रहा था। व्यापारी ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो अपने वकीलों के साथ मिलकर रेप केस में फंसा दिया। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर महिला ने विकास समतानी के खिलाफ 2021 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। 20 लाख नहीं देने पर केस करने की बात बताई गई। ये केस वर्तमान में कंचन गुप्ता अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर के यहां लंबित है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें