आरोपियों के घर पर चला 'मामा' का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
सतना के मैहर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और गहने लुटने की घटना बीते मंगलवार को हुई थी। महिला मां शारदा के दर्शन कर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान महिला को रोककर दो लोगों ने दुष्कर्म और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म और गहने लुटने के आरोपी खेरवा निवासी बंटा तिवारी और राजाबाबू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, शनिवार को दोनों आरोपियों के घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया।
बताते चलें, आरोपियों ने महिला को खेरवा कला और इटहरा के बीच स्थित तालाब के पास आरोपी बंटा तिवारी और राजाबाबू सिंह उर्फ टिल्ली ने पकड़ लिया था। दोनों आरोपी महिला को घसीटकर झाड़ी में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म करने के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने सोने के मंगलसूत्र समेत पहने हुए गहने भी छीन लिए थे। अब प्रशासन ने आरोपियों के घर को जमींदोज कर अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने की सख्त कार्रवाई की है।