फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अमरकंटक पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, मां नर्मदा के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में की पूजा अर्चना

Sun, 31 Mar 2024 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

MP News: संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत शनिवार अमरकंटक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृत्युंजय आश्रम में रात्रि विश्राम किया। मोहन भागवत ने रविवार को मां नर्मदा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत शनिवार अमरकंटक पहुंचे। जहां मृत्युंजय आश्रम में रात्रि विश्राम करने के पश्चात उन्होंने रविवार की सुबह मां नर्मदा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
इसके पश्चात वह पुनः मृत्युंजय आश्रम में पहुंचे, जहां विशेष हवन तथा पूजा में वह शामिल हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत संघ प्रमुख स्थानीय साधु संतों से भेंट करेंगे तथा स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को भी उद्बोधन देंगे। संघ प्रमुख के आगमन पर अमरकंटक की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी हो गई है। 

भागवत ने कहा कि मजबूत भारत निर्माण के लिए अनुशासित, चरित्रवान, संस्कारित समाज निर्माण की जरूरत है। जिसके लिए साधु-संतोंं को आश्रमों से बाहर निकलकर आगे आना होगा। छत्रपति वीर शिवाजी की तरह सख्त अनुशासन, संस्कारित जीवन और चरित्रबल के बूते विकसित मजबूत भारत का निर्माण होगा। डॉ. भागवत ने सनातन संस्कृति, हिन्दू धर्म, मजबूत भारत के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण पर खुल कर अपने विचार रखे। कहा कि महाराज शिवाजी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिनके संस्कार और चरित्र की दुश्मन भी तारीफ करते थे। इनके जैसा चरित्रवान बनने की आवश्यकता है। संतों के प्रवचन से चरित्र एवं संस्कार के माध्यम से समाज सुधार करवाने में बहुत मदद मिलेगी। हिन्दू समाज के व्यक्तियों को स्वयं को संस्कारित करने की आवश्यकता है। व्यक्ति स्वयं सुधर जाए तो समाज अपने आप विकसित हो जाएगा। देश में हिन्दू जागरण का अच्छा माहौल है, लेकिन युवा पीढ़ी को शिवाजी के चरित्र निर्माण की शिक्षा लेने की जरूरत है। दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने आचरण में सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें