फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद हुआ बवाल, हमले में दो घायल, क्षेत्र में तनाव और चक्काजाम

Sat, 04 Jan 2025 09:34 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के बड़ा बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल पर शनिवार को नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ की, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना में अनुज जड़िया और बाबू जड़िया घायल हुए। गुस्साए लोगों ने दोषियों पर नामजद एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने के सामने चक्काजाम किया।
विज्ञापन
क्षेत्र में बिगड़े हालात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर में शनिवार की अपराह्न बड़ा बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल पर शनिवार को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ का विरोध करने आए लोगों से मारपीट भी की गई। हमले में दो लोग घायल हो हुए हैं। घायलों का नाम अनुज जड़िया, बाबू जड़िया घायल बताया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की खबर मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने थाने के गेट के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोग दोषियों पर नामजद एफआईआर और सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने कोतवाली थाना प्रभारी को भी हटाने की मांग की। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद भी गुस्साए लोग नहीं माने और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन




लोगों के समूह ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कोतवाली थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। देर शाम तक लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर सड़क पर बैठे गए। इस दौरान सागर विधायक, कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। समाचार लिखे जाने तक तनाव के हालात बने हुए है तथा ऐतिहातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार क्षेत्र में जड़िया गली में स्थित धार्मिक स्थल पर कुछ नकाबपोश युवकों ने पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तोड़फोड़ करने वालों को रोका। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें