फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लगे कुलसचिव के लापता होने के पोस्टर, लिखा- कद छोटा, पेट मोटा और मन खोटा है

Wed, 12 Feb 2025 04:34 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलसचिव के लापता होने के पोस्टर लगे हैं। पोस्टर पर लिखा है, कद छोटा, पेट मोटा और मन खोटा है।
विज्ञापन
लापता के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर की डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। परिसर में कुलसचिव के पोस्टर लगे देख प्रबंधन हरकत में आया और मामले की जानकारी ली। पोस्टर लगाने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सागर के डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के परिसर में जगह-जगह कुलसचिव सत्यप्रकाश उपाध्याय के लापता होने संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। मंगलवार शाम को विद्यार्थियों ने पोस्टर देखे तो मामला चर्चा में आया। परिसर में लगाए गए पोस्टरों में लिखा गया है कि डॉ. हरि सिंह विश्वविद्यालय सागर के कुलसचिव सत्यप्रकाश उपाध्याय लापता हैं। वे अंतिम बार 31 दिसंबर 2024 को देखे गए थे, उनके मिलने पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखा है, कद-छोटा, पेट-मोटा, मन-खोटा और जेब-भारी, रंग अंग्रेजों वाला गोरा। ढूंढने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। पोस्टर पर लिखी भाषा शैली विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन पोस्टर लगाने वालों को चिंहित कर नोटिस जारी करने की बात कह रहा है। वहीं, इस मामले को लेकर अभी तक कोई भी छात्र संगठन या फिर अन्य सामने नहीं आया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें