फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: धंसान नदी के पुल के पास तिरपाल में मिला युवक का रक्तरंजित शव, मोबाइल से हुई शिनाख्त

Sun, 16 Mar 2025 10:28 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में धसान नदी के पुल के पास एक तिरपाल में लिपटा युवक का रक्तरंजित शव मिला, जिससे सनसनी फैल गई। शव की पहचान देवा वाल्मीकि (30) निवासी सागर के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
युवक का शव मिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम मैहर में नेशनल हाईवे-44 से गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों में उस समय सनसनी फैल गई, जब उन्होंने धसान नदी के पुल के पास एक संदिग्ध तिरपाल से लिपटा बंडल देखा। उत्सुकता बढ़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि ग्राम कोटवार से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे पड़ा एक तिरपाल बंडल संदिग्ध लग रहा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तिरपाल को खोला तो अंदर एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- इंदौर और मऊगंज मामले में गरमाई प्रदेश की सियासत, पटवारी बोले प्रदेश में कानून नाम की चिड़िया नहीं बची
विज्ञापन


मोबाइल से की पहचान
युवक के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को बुलाकर जांच शुरू की। शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिससे उसकी पहचान देवा वाल्मीकि (30 वर्ष), निवासी शनिचरी वार्ड, सागर के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें- पीथमपुर में यूका कचरे के तीन ट्रायल रन के बाद भस्मक बंद, 27 मार्च को कोर्ट में प्रस्तुत होगी रिपोर्ट
विज्ञापन


मौत का कारण अज्ञात
अभी तक युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को हत्या की आशंका है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया।

घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक अंतिम बार कहां और किन लोगों के साथ देखा गया था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही इस हत्या से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है।
 

युवक का शव मिला

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें