फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 2 करोड़ से ज्यादा ठगे, आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

Wed, 01 Jan 2025 01:11 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में दो करोड़ दो लाख 59 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में था। उसने सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर पीड़ित को फंसाया था।
विज्ञापन
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 2 करोड़ 2 लाख 59 हजार रुपए की ठगी कर फरार हुए शख्स को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में एयरपोर्ट पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 लाख रुपए बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि बाघराज वार्ड निवासी विकास तिवारी ने थाने में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी नितिन बलेचा ने सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर उनसे 2 करोड़ 2 लाख 59 हजार रुपए विभिन्न खातों में डलवाए। लेकिन, उसने सोना नहीं दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नितिन बलेचा विदेश से दिल्ली आता-जाता रहता है और इन दिनों दिल्ली में है। वह फिर से विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत दिल्ली रवाना होकर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से 34 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें