फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Road Accident: राखड़ से भरा ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो लोग घायल

Thu, 01 Aug 2024 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर में राखड़ से भरा ट्रक खाई में गिर गया। इस दौरान एक की मौत, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक की केबिन में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
पलटा हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में देवरी कलां थाना अंतर्गत देवरी-रहली सड़क मार्ग पर ग्राम डोंगर सलैया के आगे अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार राखड़ से भरा एक ट्रक खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि हादसा गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे घटित हुआ है। गाडरवारा से राखड़ से भरा ट्रक क्रमांक एमपी-20 ZC-8178 नरसिंहगढ़ (दमोह) जा रहा था। इसी बीच देवरी से रहली जाने वाले मार्ग पर डोंगर सलैया गांव से आगे अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार तीन लोगों में से ड्राइवर मोहित पटेल पिता मूलचंद पटेल (24) हिन्नाई उमरी दमोह देहात की घटना स्थल पर मौत हो गई।

वहीं, दो अन्य व्यक्ति रवि यादव पिता लालू यादव (27) दमोह नाका जबलपुर, छत्रपाल पटेल पिता नरेंद्र पटेल अमित (24) निवासी कैथोरा, बटियागढ़ दमोह को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि घटना के तुरंत बाद गांव वाले और पुलिस वालों ने मशीन की मदद से ट्रक में फंसे दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत करके निकाला और उनकी जान बचाई। दोनों घायलों को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें