फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: युवक ने 20 से अधिक वाहनों के फोड़े कांच, पुलिस ने कहा- दिमागी हालत ठीक नहीं, परिजन इलाज करवा रहे

Sun, 17 Sep 2023 10:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के रहली में एक युवक ने शनिवार देर रात नगर के अलग-अलग स्थान पर खड़े दो दर्जन से अधिक फोर व्हीलर वाहनों पर पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिए। युवक का गाड़ियों पर पत्थर मारकर कांच फोड़ने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने युवक का पता लगाया तो युवक दिमागी रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंपकर उसे इलाज के लिए भेजा है।
विज्ञापन
वाहनों के फोड़े कांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के रहली में चांदपुर तिराहा सहित अलग-अलग स्थान पर रात में घरों के सामने खड़े वाहनों के एक युवक ने पत्थर से कांच फोड़ दिए। दो दर्जन से अधिक वाहनों पर उसने पत्थर फेककर कांच तोड़ दिए। युवक दिमागी रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। सुबह लोगों ने जब देखा तो गाड़ियों के कांच टूटे हुए मिले, जिसकी शिकायत रहली थाने में की है।

विज्ञापन


शिकायत की पर पुलिस ने युवक को पड़कर परिजनों के सुपर्द किया है। युवक के परिजन उसे इलाज के सागर ले गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह देर रात तक नगर में घूमता है। गाड़ियों पर पत्थर फेंकने के बाद रात में गस्त के दौरान पुलिस कर्मियों को युवक मिला था।
 
पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया था। इस पूरे मामले में रहली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। युवक को पड़कर परिजनों को सुपर्द किया है, वह उसे इलाज के लिए ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें