फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, नरयावली के पास हुआ हादसा

Tue, 16 Jul 2024 10:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

जोरदार टक्कर के बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसने सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर बीना मुख्य मार्ग पर नरयावली थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सड़क हादसा नरयावली कस्बे से थोड़ी दूर सागर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा सागर से खुरई तरफ जा रहा था और ट्रक खुरई तरफ से सागर तरफ जा रहा था। तभी नरयावली थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास भिड़ंत हो गई। ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसने सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसे में मृत लोगों में एक युवक नीलेश बंसल ढाना तथा दूसरा मजहर खान बंडा के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर नरयावली थाना पुलिस पहुंची। दानों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार ट्रक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें