फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: भतीजे की निकली बारात, घर में अकेले रहे चाचा की करंट लगने से मौत, मातम में बदली खुशियां

Wed, 17 Jul 2024 02:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

इस दुखद घटना ने शादी के घर की खुशियों को गम में बदल दिया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की खुरई तहसील के तलापार गांव में शादी वाले परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। दूल्हे के चाचा की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे परिवार में गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


दरअसल, हेमंत पिता बलराम चौरसिया (22) की शादी भड़ली नवमी को तय थी। शादी को लेकर पिछले तीन दिन से घर में धूमधाम थी और रिश्तेदार आए हुए थे। बारात रवाना होने के बाद दूल्हे के चाचा संजीव पिता गोविंद दास चौरसिया (35)  को घर के आंगन में लगे ट्यूबवेल को चालू करते समय करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोग उन्हें खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

दूल्हे के भाई दशरथ चौरसिया ने बताया कि घर के सभी लोग और रिश्तेदार बारात में गए थे। केवल चाचा घर पर रुके हुए थे। बारात लौटने से पहले ही उनके साथ यह हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया। सूचना मिलते ही खुरई देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना ने शादी के घर की खुशियों को गम में बदल दिया और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें