फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: खुरई में आबकारी विभाग ने 3.85 करोड़ की विदेशी शराब पकड़ी, एक बोतल की है कीमत 22 से 25 हजार

Sun, 29 Oct 2023 11:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: खुरई विधानसभा के एमपी-यूपी की बॉर्डर पर स्थित अटा कर्नलगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने निर्वाचन एफएसटी की टीम के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है।
विज्ञापन
करोड़ों की विदेशी शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों को लेकर चल रही कार्रवाई में खुरई आबकारी विभाग ने निर्वाचन की एफएसटी टीम के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी। शराब की कीमत लगभग 3 करोड़ 85 लाख की बताई जा रही है।
विज्ञापन


खुरई विधानसभा के एमपी-यूपी की बॉर्डर पर स्थित अटा कर्नलगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने निर्वाचन एफएसटी की टीम के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य स्तरीय बॉर्डर पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आबकारी विभाग की टीम एमपी यूपी की बॉर्डर पर स्थित अटा कर्नलगढ़ चैक पोस्ट पर पहुंची तो एक ट्रक में बड़ी मात्रा में विदेशी मदिरा जब्त की गई है।

आबकारी अधिकारी सियाराम चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली, इसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंची और एक ट्रक को रोका गया, जिसमें 641 पेटियां, 3325 लीटर कीमत 3 करोड़ 85 लाख की विदेशी शराब जब्त की गई है। विदेशी शराब जो दिल्ली से सिकंदराबाद जा रही थी। विदेशी शराब को खुरई आबकारी कार्यालय में लाया गया है और कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई शराब विदेशों में बनने वाली मंहगी शराब है, जिसमें से कई की एक एक बोतल की कीमत 22 हजार से लेकर 25 हजार या इससे अधिक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें