फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पूर्व विधायक रतन सिंह के बेटे पर मामला दर्ज, कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मचारियों पर ताना कट्टा

Fri, 31 May 2024 09:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

भाजपा के पूर्व विधायक रतन सिंह के बेटे का देशी कट्टा दिखाकर अधिकारियों को धमकी देते वीडियो वायरल हो रहा है। बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिसन ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को धमकाते इंद्राज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की देवरी विधानसभा से भाजपा विधायक रहे रतन सिंह सिलारपुर के बेटे इंद्राज सिंह पर असलहा दिखाकर धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बीते सोमवार यानि 27 तारीख का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


देवरी उपसंभाग विद्युत मंडल के अंतर्गत 33 केव्ही सप्लाई से सिद्धिविनायक स्टोन क्रेशर कनेक्शन जिसका प्रो. इंद्राज सिंह लोधी है। इंद्राज सिंह पर 5-6 महीने की विद्युत मंडल की बकाया राशि करीब 17 लाख है। इस बकाया राशि के कारण उक्त कनेक्शन को उच्च कार्यालय के आदेश पर अस्थाई रूप से काटने करने की कार्रवाई की जा रही थी। इस कार्रवाई में अस्सिटेंट इंजीनियर भगवान दास टेकाम जूनियर इंजीनियर मनदीप डिमहा लाइनमैन ललित गए हुए थे। इस दौरान इंद्राज सिंह ने उन्हें क्रेशर जाने से पहले बीच रास्ते रोक कर अधिकारियों से गाली गलौच कर उन पर देशी असलहा तान दिया।

विधुत मंडल के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस पर शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर किया है।

बता दें इंद्राज सिंह भाजपा के देवरी से पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर का लड़का है। जो वर्तमान में जनपद सदस्य प्रतिनिधि और भाजपा पार्टी में सक्रिय राजनीति करता है। देवरी थाने में इंद्राज सिंह पर शासकीय कार्य में बाधा सहित एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विद्युत मंडल के एई भगवान दास टेकाम जेई मनदीप डिमहा लाइन मैन ललित की शिकायत पर इंद्राज सिंह पर मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें